सुखद जीवन के लिए चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की नीतियों में हर समस्या का समाधान मिलता है। जीवन की हर चुनौती में चाणक्य नीति सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। उनकी नीतियों का पालन करके जीवन में शांति की स्थापना की जा सकती है।

ज्ञानियों की बातों पर अमल करें

चाणक्य कहते हैं कि यदि कोई ज्ञानी व्यक्ति गरीब है तो भी हमें उसकी बात का अनुसरण करना चाहिए।

ना करें अन्न का अपमान

चाणक्य के अनुसार आपकी धाली से अन्न का एक भी दाना बर्बाद नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो आपके घर में कभी भी सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है।

दांपत्य जीवन में ना हो कपट

पति-पत्नी के मधुर रिश्ते में यदि कपट का स्थान है और वो एक-दूसरे से बातें छुपाते हैं तो वो रिश्ता नहीं चल पाता है। ऐसे में घर में कभी भी सुख-समृद्धि नहीं आती है।

धन का अपव्यय

जिस घर में धन गलत कार्यों में प्रयोग किया जाता है, वहाँ हमेशा कलह की संभावना बनी रहती है। जिससे वहाँ कभी खुशनुमा माहौल नहीं रहता है, और माता लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Samaya aur Azadi-समय और आजादी

IMA scam accused Mansoor Khan returns to India

Shakti Chalisi