मेरे बारे में



जय हिंद देशवासियो,

मैं अदना सा अति विनम्र इंसान हूँ। बस गर्व है तो एक ही बात का कि भारत में पैदा हुआ और भारतीय वायु सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवा करने का अवसर मिला। दोनों सेवाओं ने भारत के ऐसे क्षेत्रों के दर्शन करवा दिए जो सामान्य सोच से परे थे। ऐसे क्षेत्रों में जीवन को समझने का मौका मिला। अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को खुशी-खुशी जीवन-यापन करते देखा। तभी यह सत्य समझ में आया कि जीवन बस जन्म और मृत्यु के बीच का निरंतर कम होता समय है। इस समय को हम चाहे खुशी-खुशी बिताएँ या दुखी होकर, यह अपने हाथ में हैं। हमारे वर्तमान पल से मूल्यवान कुछ भी नहीं है। हमारे बहुत से पल कर्तव्य पालन में खर्च हो जाते हैं। जीवन पाने पर उम्र के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। यह भी आवश्यक है। कर्तव्यपालन भी यदि इस सोच के साथ किया जाए कि किसी को खुशी न दे सकें तो कम से कम किसी को दुख न पहुँचे। कर्तव्यपालन से बचे पलों का भी यदि सदुपयोग किया जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। 

मेरा नाम - रवीन्द्र कुमार खरे
निवास - छतरपुर (म.प्र.)
मोबाइल नं.- 7000353906





Comments

Popular posts from this blog

सोशल मीडिया और श्रद्धांजलि

IMA scam accused Mansoor Khan returns to India

गलती का अहसास